मछली और मछुआरों की लड़ाई Best Inspirational Hindi Story



नमस्कार दोस्तों एक बहुत ही जबरदस्त कहानी आपको सुनाता हूं और उम्मीद करता हूं कि आपको यह काफी इंस्पायर करेगी चलिए शुरू करते हैं
 जापानी लोगों को मछली खाने का बहुत शौक होता है और अगर ताजी मछलियां होती है तो वो लोग उनको बड़े चाव से खाते हैं 

तो यह कहानी कुछ मछुआरों की है जो यह चाहते थे कि वो ताजी मछलियां बेचे और अच्छा मुनाफा कमाए एक बार उन्होंने समुद्र से ताजी मछलियां इकट्ठी की और बाजार तक ले आए लेकिन उनके साथ एक चोट हो गई

बाज़ार तक लाते लाते वो सारी कि सारी मछलियां बासी हो चुकी थी
और आप इस बात को जानते हो कि अगर हमें किसी चीज का शौक होता है तो उस चीज की परख भी उतनी ही अच्छी होती है तो ठीक ऐसा ही उन जापानियों ने किया 
उन्होंने उन मछलियों को खटाखट पहचान लिया 
अब मछुआरों के लिए नहीं मुसीबत 
इतनी मेहनत के बाद भी कोई पैसा नहीं 

उन्होंने थोड़ा दिमाग लगाया कि क्या किया जाए 
तो जल्दी से idea
भी सूझ गया 
अबकी बार उन्होंने क्या किया कि जहाज़ में एक बड़ा सा फ्रिज रख लिया 
मछली निकालते और उसमे डालते जाते 
लेकिन इस बार भी उनके साथ वही हुआ 
वो मछलियां ताजी नहीं थी 
और इस बार भी उनको हार का सामना ही करना पड़ा 

फिर से उन्होंने सोचा कि क्या किया जाए 
कैसे इन मछलियों को ताजा रखा जाए 
अबकी बार उन्होंने जहाज़ में एक बड़ा सा टैंक रख लिया सोचा की इससे मछलियों को वही माहौल मिलेगा जो पानी के अंदर मिलता है 
इस बार भी वही किया और मार्केट में 
मछलियां लाई गई 
लेकिन इस बार भी उनकी मछलियां नहीं बिकी 

फिर से उन्होंने दिमाग लगाया लेकिन उन्होंने हार बिल्कुल भी नहीं मानी वो लगातार मेहनत कर रहे थे चाहे उनको बार बार विफलता मिल रही थी 

अबकी बार उन्होंने उस पानी के बड़े से टैंक में एक बड़ी शार्क को डाल दिया 
हालांकि शार्क ने काफी जगह को घेर लिया
लेकिन अबकी बार उन्होंने देखा कि मछलियों की संख्या जितनी उन्होंने पानी में डाली थी उससे कम हो चुकी थी क्योंकि कुछ मछलियों को शार्क खा गई थी लेकिन बाकी की मछलियों को उन्होंने देखा तो वह ताजी थी और उनको अच्छा खासा मुनाफा मिला और जापानियों ने उनको खरीदा और चाव से खाया 

लेकिन यहां सवाल यह है कि वह मछलियां ताजी क्यों थी ???
क्योंकि उन मछलियों ने अपनी जान बचाने के लिए हमेशा तत्परता दिखाई और वह जीने के लिए छटपटा रही थी
इससे बाहर निकलने के लिए उस शार्क से लड़ रही थी इसलिए उनके अंदर जीवंतता थी इसलिए वह ताजी थी हमें भी इस बात से सीखना चाहिए और हमेशा सफल होने के लिए छटपटाते रहना चाहिए क्योंकि इससे हमारे अंदर भी जीवंतता बनी रहेगी और हम भी आगे बढ़ते रहेंगे 
कोशिश मरते दम तक नही छोड़नी चाहिए 
क्योंकि हार जाओगे तो कुछ न कुछ सीख मिल जाएगी और जीत जाओगे तो आपको आगे बढ़ने का ज्यादा हौसला मिलेगा 
जिस तरह हम इन मछुआरों को देख सकते है कैसे उन्होंने हर मिली हार के बाद लगातार प्रयास करना नही छोड़ा ठीक उसी तरह हम भी अगर ऐसा ही करे तो एक दिन जो हम पाना चाहते हैं वो हमारे कदमो में होगा 
और सफलता हमारा आलिंगन करती नजर आएगी 
वैसे आपको ये कहानी कैसी लगी 
Plz कमेंट के द्वारा हमे जरूर बताएं 
आपका कीमती समय देने के लिए दिल से 
शुक्रिया...
Read more...
  1. ओकायो The Powerful Motivational Story In Hindi 
  2. जब एक पिता को अपनी गलती का अहसास हुआ 
  3. Happiness Quotes Hindi | जीवन में खुशी बढ़ाने वाले विचार
  4. सफलता के लिए सबसे जरूरी चीज क्या है?
  5. Sandeep Maheshwari Motivational Story Hindi
  6. life में वही आपको मिलेगा जो आप उसे दोगे?
  7. सकारात्मक रहे Sakaratmak Rahe 
  8.  सफलता की चाबी Key of success
  9. आप कितने घँटे सोते हो? Benifits of Good Sleep
  10. आखिरकार किसान ने उड़ना सीखा ही दिया Eliminate Your Strong Zone Hindi Motivational Story
  11. Bill Gates Thoughts And Quotes In Hindi 
  12. लक्ष्य को पाने का तरीका | Goal Achievement Technique For Success
  13. Best 60+suvichar In Hindi With Images For Life | Suvichar Status..
  14. 50 Best Motivational Quotes in Hindi for Success 
  15. Dr साहब की फिरकी || Power of Faith in Hindi



मछली और मछुआरों की लड़ाई Best Inspirational Hindi Story मछली और मछुआरों की लड़ाई Best Inspirational Hindi Story Reviewed by Motivational Keeda on August 24, 2023 Rating: 5

No comments:

Plz do not publish spam comment,yaha koi robot nahi hai comment ko automatically approved kr dega...

Blog Archive

Powered by Blogger.